फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन के आरोप में पूर्व प्रबंधक गिरफ्तार

Sun, 21 Jun 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 दी मिर्जापुर अर्बन को-आपरेटिव बैंक  लिमिटेड शाखा  लालडिग्गी में हुए पांच करोड़ रुपये के गबन की जांच कर रही क्राइम बांच की टीम ने शुक्रवार की शाम करीब छह बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन तिराहे से बैंक के पूर्व प्रबंधक को  गिरफ्तार किया है।

 गिरफ्तार मैैनेजर पर लगभग 86 लाख रुपये बैंक का गबन का आरोप है जबकि इस मामले में अभी तभी 53 आरोपी गिरफ्तार किए जाने बाकी है। ये बातें पुलिस अधीक्षक दिनेेश चंद्र ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में शनिवार की पूर्वाहन 11 बजे बताई।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि दी अर्बन बैंक के कर्मियों द्वारा वर्ष 2014-15 लगभग पांच करोड़ रुपये का गबन किया गया है। जिसकी शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने पूरे मामले की जांच नगर मजिस्ट्रेट से कराई थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर बैंक के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

 मामले की जांच कर रही अपराध शाखा की टीम ने पाया कि बैंक के सचिव समेत कुल 54 लोगों ने आरबीआई के नियमों की अनदेखी करते हुए लगभग पांच करोड़ रुपये को अपने रिश्तेदारों के नाम पर लोन देकर गबन कर लिया है। जिससे बैंक के लगभग 15 हजार खाताधारक प्रभावित हुए।

 बैंक कर्मियों की लापरवाही के कारण कई खाताधारकों के बेटियों की शादी में पैसा नहीं मिलने के कारण उनको परेशानी उठानी पड़ी। मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए सुराग रसी शुरू कर दी।

शुक्रवार की शाम खबर मिली की नगर के सिविल लाइन के पास गबन का एक आरोपी पूर्व बैंक मैनेजर काली प्रसाद पांडेय पुत्र कैलाश नाथ पांडेय निवासी भवानीपुर थाना गोपीगंज जिला भदोही खड़ा है। जानकारी होते ही अपराध शाखा के शिवगणेश गौतम फोर्स के साथ पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ किया तो पता चला कि इसने अपनी पत्नी सुनीता पांडेय एवं माता जय देवी के नाम पर फर्जी कागजात तैयार कर 85 लाख 34 हजार 397 रुपया हड़प लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से बैंक के खातेदारों के पैसे मिलने के आसार बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें