फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राजनीति में आने के बाद पहली बार मिर्जापुर पहुंचीं पूर्व IAS दिव्या मित्तल, लगे नारे जिंदाबाद के नारे

Sun, 11 Oct 2026 10:38 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

राजनीति में आने के बाद पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल पहली बार मिर्जापुर पहुंचीं। जिगना क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में आम श्रद्धालुओं के साथ कतार में लगकर दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन
मिर्जापुर पहुंचीं पूर्व IAS दिव्या मित्तल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का राजनीति में आने की घोषणा के बाद रविवार को पहली बार मिर्जापुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। जिगना क्षेत्र में स्थानीय लोगों और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने ‘दिव्या दीदी जिंदाबाद’ के नारे लगाए। स्थानीय महिलाओं ने उन्हें गुलाब की मालाएं पहनाईं और लोगों ने फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं।

विज्ञापन


इसके बाद दिव्या मित्तल ने नवरात्र के पहले दिन विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। वह दोपहर करीब दो बजे मंदिर पहुंचीं। उन्होंने किसी विशेष व्यवस्था के बजाय आम श्रद्धालुओं के साथ कतार में लगकर पूजा-अर्चना की।

स्वागत के लिए जुटे लोगों को संबोधित करते हुए दिव्या मित्तल ने कहा कि लोगों ने उन पर बहुत प्यार बरसाया है। मिर्जापुर और यहां के लोग उन्हें हर बार भावुक कर देते हैं। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर हमेशा खुशहाल रहना चाहिए और किसी को भी रोना न पड़े।
विज्ञापन


दिव्या मित्तल 2013 बैच की आईएएस अधिकारी रही हैं। उन्होंने 30 अगस्त को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 29 सितंबर को उन्होंने सार्वजनिक रूप से राजनीति में आने के अपने फैसले की पुष्टि की थी। रविवार का मिर्जापुर दौरा राजनीति में आने की घोषणा के बाद उनका जिले का पहला दौरा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें