फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में मुसीबत में फंसे दरोगा: जांच करने पहुंचे तो खनन माफिया ने सटाया तमंचा, किसी तरह भाग कर बचाई जान

Mon, 26 Sep 2022 11:49 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

यूपी के मिर्जापुर जिले में अवैध खनन की शिकायत पर जांच करने पहुंचे वन विभाग के दरोगा खुद ही मुसीबत में फंस गए। आरोप है कि खनन माफिया ने उन्हें घेर लिया। सिर तमंचा सटाकर धमकाया। 
विज्ञापन
वन विभाग के दरोगा पंच बहादुर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मिर्जापुर जिले में अवैध खनन की शिकायत पर जांच करने पहुंचे वन विभाग के दरोगा को खनन माफियाओं ने तमंचा सटाकर धमकाया। उन्होंने किसी तरह भागकर जान बचाई। विंध्याचल थाने में तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने में टालमटोल किया। इसके बाद जब मामले ने तूल पकड़ा तो मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


वन दरोगा विंध्याचल सेक्शन पंच बहादुर सिंह ने आरोप लगाया कि रविवार सुबह 10 बजे अवैध खनन की सूचना पर वन क्षेत्र बघरा तिवारी पहुंचे। थोड़ी ही देर में वहां हनुमान सिंह निवासी महुआरी कला थाना विंध्याचल अपने पांच-छह अज्ञात साथियों के साथ पहुंचा। गालीगलौज करते हुए तमंचा सटा कर जान से मारने की धमकी दी। दरोगा ने कहा कि किसी तरह से अपनी जान बचाकर वापस आया।

इसके बाद शाम पांच बजे मोबाइल पर हनुमान सिंह का कॉल आया। फोन उठाते ही गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना से घबराए दरोगा ने विंध्याचल थाने में तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने मामले में टालमटोल किया। बाद में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी प्रभात राय ने बताया कि वन दरोगा को धमकी दिए जाने के मामले में आरोपी हनुमान सिंह समेत छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। हनुमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें