फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शिकारियों को वन विभाग ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया वन रेंज के हर्रा कंपार्टमेंट नंबर चार मटिहरा जंगल से रविवार को सुबह विभाग की टीम ने गश्त के दौरान दो शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मौके से तीन शिकारी फरार हो गए। गिरफ्तार शिकारियों के पास से वन विभाग की टीम ने तीन मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन व एक बंदूक बरामद किया है। उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों शिकारियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

डिप्टी रेंजर टीपी सिंह व वन दरोगा सूरज पांडेय, वन्यजीव रक्षक सुरेंद्र बहादुर सिंह, राणा प्रताप सिंह, शीतला बक्स सिंह के साथ हर्रा कंपार्टमेंट नंबर चार मटिहरा जंगल में गश्त कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि जंगल में कुछ शिकारी जंगली जानवरों के शिकार करने के चक्कर में घूम रहे हैं। सूचना पर वन विभाग की टीम सक्रिय हुई और शिकारियों की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच टीम की नजर तीन मोटर साइकिल से आ रहे कुल पांच लोगों पर पड़ी। टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। तीन शिकारी मोटरसाइकिल खड़ी कर जंगल की ओर भाग निकले, जबकि दो शिकारियों को वन विभाग की टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों में हलिया थाना क्षेत्र के धमौली गांव निवासी नौशाद व तसउर शामिल हैं। वन विभाग की टीम ने तीनों बाइक, बंदूक व मोबाइल फोन कब्जे में लेकर आरोपियों को हलिया रेंज परिसर में लाकर उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें