फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: आग का गोला बने कैमूर के जंगल और पहाड़, 7 दिन में 10 किमी क्षेत्रफल में वन जलकर खाक

Sun, 10 Apr 2022 06:51 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार


मध्यप्रदेश की लोढी जंगल में लगी आग ड्रमंडगंज वन रेंज के सोनगढ़ा कंपार्टपार्ट नंबर 10 तक पहुंच गई है। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया तो जल्द ही कैमूर पहाड़ पेड़ विहीन हो जाएगा। 
विज्ञापन
कैमूर पहाड़ पर लगी आग - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले में कैमूर पहाड़ पर लगी आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। वन विभाग द्वारा किए जा रहे सारे प्रयास विफल साबित हो रहे हैं। शाम ढलते ही पहाड़ी वादियां शोला के रूप में नजर आ रही हैं। एक सप्ताह में करीब 10 किलोमीटर वन क्षेत्र जलकर राख हो गया है। लगभग 100 फीट ऊंची पहाड़ी पर आग लगने से वहां फायर ब्रिगेड का वाहन भी नहीं पहुंच पा रहा।

विज्ञापन


ऐसी स्थिति में जंगल के जानवर गांव की ओर रुख कर रहे हैं। जिससे ग्रामीणों को खतरा बना हुआ है। इसके अलावा इमारती एवं विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे जलकर राख हो रहे हैं। सोनगढ़ा कंपार्टपार्ट नंबर 10 सहित राजपुर एवं बंजारी जंगल में आग धधक रही है। समय रहते काबू नहीं पाया गया तो जल्द ही कैमूर पहाड़ पेड़ विहीन हो जाएगा।

एक हफ्ते के अंदर कैमूर पहाड़ के लहुरियादह तथा सोनगढ़ा एवं राजपुर, बंजारी जंगल में 10 किलोमीटर वन क्षेत्र आग की भेंट चढ़ चुका हैं। दिन में चल रहे तेज हवा के झोंकों के चलते आग निरंतर आगे की ओर बढ़ती जा रही है। वन विभाग के पास आग बुझाने का पर्याप्त संसाधन भी नहीं हैं। फायर ब्रिगेड की वाहन दुर्गम पहाड़ी पर नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन


निरंतर धधक रहे आग से जंगली जानवरों के लिए खतरा बना हुआ है। आग के चलते जानवरों के छोटे-छोटे बच्चे सहित मोर और अन्य पंक्षियों के अंडे आग की भेंट चढ़ जा रहे हैं। जंगल में विचरण करने वाले भालू, तेंदुआ , हिरण, बारहसिंघा, सियार, खरगोश, लोमड़ी, नीलगाय अब आबादी की ओर बढ़ने लगे हैं। जिससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है। ड्रमंडगंज वन रेंज के सोनगढ़ा  कंपार्टपार्ट नंबर 10 तथा राजपुर बंजारी जंगल में धधक रही आग पड़ोसी गांव बढ़वार, सोनगढ़ा, राजपुर, बंजारी, पवारीकलां, नाउन, लासा,को खतरा बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें