मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर बैठा विदेशी युवक
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर दो पर शुक्रवार सुबह एक विदेशी युवक घायल अवस्था में पहुंचा। पुलिसकर्मियों की पूछताछ में उसने मारपीट कर सामान छीन लिए जाने की सूचना दी। विदेशी युवक ने बताया कि वह छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (मुंबई) से ट्रेन पर चढ़ा था। कहा कि उसके साथ पुलिस और पब्लिक ने मारपीट की और सारा सामान छीन लिया।
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन कैसे पहुंचा इस बारे में वह कुछ नहीं बता पा रहा। मामले की जांच में जीआरपी और आरपीएफ की टीम जुटी है। युवक के चेहरे पर चोट के निशान हैं। इंटेलिजेंस के लोग उससे बातचीत कर जानकारी कर रहे हैं। जिससे पता चल सके कि उसके साथ क्या हुआ और वह मिर्जापुर कैसे पहुंचा।
पढ़ेंः मामूली विवाद में छोटे भाई ने ली बड़े भाई की जान, परिजनों में कोहराम