फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों का पालन कराएं: दयाशंकर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि अधिकारी यातायात नियमों का पालन कराएं जिससे दुर्घटनाओं में कमी आए। वे मंगलवार को मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकारी लोगों को हेल्मेट लगाने, सीटबेल्ट लगाने, बिना मोबाइल प्रयोग किये वाहन चलाने, रांग साइड ड्राइविंग न करने, बिना कोई नशा किये या शराब पिये वाहन न चलाना आदि यातायात नियमों का पालन कड़ाई से कराएं। पहले की तुलना में सड़कों पर होर्डिंग की संख्या कम दिखाई दे रही है। शासन के द्वारा स्कूलों के पाठ्यक्रम में यातायात नियमों को भी सम्मिलित किया गया है। इसके अलावा लाइसेंस बनाए जाने की प्रक्रिया को और कड़ा किये जाने कि आवश्यकता है।
आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि सभी विभाग के अधिकारी सड़क दुर्घटना होने की स्थिति में घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को चिह्नित कर अवगत कराएं। जिससे उसे राहगीर योजना के अंतर्गत उन्हें 25000 रुपते व प्रशंसा पत्र दिया जा सके। कहा ब्लैक स्पाट एवं दुर्घटना सम्भाव क्षेत्रों को चिह्नित किया जा रहा है। बैठक में सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) उदयबीर सिंह, संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डा. जी प्रसाद आदि अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें