फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: निर्माणधीन भवन सेे गिरकर नेपाल के मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज के पास बन रहे कृष्णा टावर में काम करने वाले मजदूर सोमवार की रात को तीसरे मंजिल से गिरकर घायल हो गया। उसके साथी उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बड़ी बात है कि निर्माणाधीन भवन में काम करने वाला मजदूर रात को कैसे गिर गया।
विज्ञापन

नेपाल के परसा जिला पतिका पोखरिया हरिहरपुर विरता कालिका माई गांव निवासी ज्ञानचंद्र पटेल (30) पिछले तीन-चार माह से कटरा कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज के पास कृष्णा टाॅवर के निर्माणाधीन भवन में मजदूरी कर रहा था। उसके गांव के अन्य लोग भी भवन निर्माण का कार्य कर रहे है। सोमवार को काम करने के बाद 10 बजे ज्ञानचंद्र पटेल तीसरी मंजिल पर था।
वहां से वह संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गया। तीसरी मंजिल से नीचे गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसके साथी उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सवाल उठ रहा है कि आखिर मजदूर निर्माणाधीन भवन से नीचे कैसे गिर गया। अगर रात को निर्माण कार्य नहीं हो रहा था तो मजदूर तीसरी मंजिल पर क्या कर रहा था। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि निर्माणाधीन भवन से गिरकर मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें