फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर क्लब समेत पांच टीमों ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला फुटबाल संघ तत्वावधान में रविवार को नगर के महुवरिया स्थित बीएलजे के मैदान में शुरू हुए स्व. अरुण कुमार दुबे जिला स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट के पहले दिन अंबेडकर क्लब, विक्रम क्लब मेडिया, यंग ब्वाएज, मेडिया ए और अंबेडकर क्लब बी ने मैच जीता। प्रतियोगिता का उद्धाटन एसएस जुबिली के अध्यापक राजेंद्र तिवारी ने किया।
विज्ञापन

पहला मैच जय जवान-जय किसान क्लब चुनार और अंबेडकर क्लब के बीच खेला गया। पूरे समय मैच बराबर रहने पर ट्राई ब्रेकर का सहारा लेना पड़ा। इसमें अंबेडकर क्लब ने 10-9 गोल से मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। दूूसरे मैच में सनराइज रमईपट्टी को विक्रम क्लब मेडिया ने 3-0 से हराया। तीसरे मैच में यंग ब्वाएज गोसांई तालाब ने बसारतपुर को ट्राई ब्रेकर में सात के मुकाबले आठ गोल करके हराया। चौथे मैच में मेडिया ए ने एफसी रायल को 3-0 गोल से हराया। पांचवे मैच में अंबेडकर क्लब बी ने बसारतपुर बी को 3-0 से हरायास। सचिव डा. राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 14 टीमें प्रतिभाग कर रही है। आयोजन को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ की ओर से राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी मोहित सिंह और चंद्र प्रकाश सोनकर शामिल हुए। इस दौरान संघ के अध्यक्ष अजय सिंह, कोषाध्यक्ष राजीव लोचन विश्वकर्मा, जितेंद्र प्रसाद शर्मा, अमर देव यादव, महमूद आलम, शहनवाज आलम, कन्हैया लाल, दिलीप यादव, अभिनव कुशवाहा, विजय शंकर गुप्ता, अमित सिंह, एखलाख अहमद, मनोज शर्मा, दिलीप, असरफ अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें