फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के अपराधी समेत तीन की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़ (मिर्जापुर)। चुनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर-वाराणसी सीमा पर रविवार की सुबह सड़क किनारे हत्या कर फेंके तीन शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों की शिनाख्त कराई तो इसमें एक बिहार का अपराधी निकला। दूसरा उसका चालक और तीसरा चालक का साथी था। आईजी ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। तीनों की गोली मारने के बाद धारदार हथियार से हत्या की गई है।
विज्ञापन

राजमार्ग-74 के वाराणसी-मिर्जापुर बॉर्डर पर चुनार कोतवाली क्षेत्र के नंदूपुर गांव के पास तीन युवकों के शवों को फेंक कर स्कॉर्पियो के कवर से ढंक दिया गया था। सुबह सात बजे मार्ग से गुजर रहे ग्रामीणों ने कवर के नीचे शव पड़े देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक शव के कपड़े से डायरी और डीएल बरामद किया। इसमें मिले नंबर पर संपर्क किया तो बिहार के रोहतास जिले के थाना गोरारी निवासी बिट्टू ने बताया कि रविवार की शाम को उसका भाई राजकुमार उर्फ पिंटू यादव (35) स्कॉर्पियो लेकर निकला था। पुलिस ने दो अन्य शवों की फोटो व्हाटसएप पर भेजी तो बिट्टू ने उनकी भी शिनाख्त की। इसमें एक स्कॉर्पियो मालिक पिंटू कुमार (40) निवासी अमरी तालाब करवरिया जनपद सासाराम और दूसरा राजकुमार का साथी ओम कुमार निवासी जमुआ थाना गोरारी जिला रोहतास है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तीनों युवकों को गोली मारने के साथ धारदार हथियार से हत्या की गई है। मौके पर स्कॉर्पियो नहीं मिली। सूचना पर चुनार कोतवाल गोपालजी गुप्ता के बाद एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्री और आईजी पीयूष श्रीवास्तव जांच करने पहुंचे। चुनार कोतवाल ने बताया कि स्कॉर्पियो मालिक पिंटू कुमार पर रोहतास में हत्या समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। उसका भाई भी हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें