संरक्षित पशुओं को नशीला इंजेक्शन लगाकर पिकअप में लाद कर लेकर जाने वाले पांच अंतरराज्यीय तस्करों को हलिया पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। उनके पास से तमंचा, पिस्टल,चाकू व नशीली दवाएं बरामद की।
थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम देवरी स्थित पंचायत भवन के पास से पिकअप सवार मथुरा प्रसाद बिंद निवासी ग्राम सहबाजपुर थाना चांद जनपद भभूआ बिहार, लालबहादुर राम निवासी ग्राम भरारी थाना चांद जनपद भभूआ बिहार, सहलू निवासी ग्राम देवरी कला थाना मड़िहान, राजेश कोल निवासी ग्राम छाहुर मझिगंवा थाना लालगंज , घोप्पे निवासी ग्राम छाहुर मझिगंवा थाना लालगंज को गिरफ्तार किया गया । मौके से पिकअप में से छह संरक्षित बरामद किए गए। आरोपियों के पास से दो तमंचे, दो कारतूस, एक पिस्टल, एक चापड़, एक चाकू, आठ इंजेक्शन एक शीशी में नशीली दवा बरामद हुई । हिस्ट्रीशीटर सहलु, मथुरा लालबहादुर पर पहले से चार प्रथमिकी दर्ज हैं।