फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से पांच बीघे धान की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के मवई कला गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर में खलिहान में संदिग्ध हालात में आग लग गई। खलिहान से आग की लपटें व धुआं उठता देखकर किसान ने शोर मचाया। जब तक ग्रामीण खलिहान तक आग बुझाने के लिए पहुंचते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के मवई कलां निवासी किसान हिंछू कहार अपनी पांच बीघे धान की फसल की कटाई कर धान की मड़ाई के लिए खलिहान में रखा हुआ था। बृहस्पतिवार की दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों में धान की फसल में आग लग गई। खलिहान से धुआं व आग की लपटें उठता देखकर किसान ने शोर मचाया। जब तक अगल-बगल के लोग खलिहान में लगी आग को बुझाने के लिए मौके पर पहुंचते, तब तक आग विकराल रूप धारण कर जल रहा था। बगल में स्थित बोर में लगे वाटर पंप को चालू कर पानी से आग बुझाने का प्रयास किया गया, तब तक आग से धान की फसल जलकर राख हो गई। जब खलिहान में आग लगी कि घटना हुई उस समय किसान परिवार के साथ धान की कटाई के लिए गया था। परिजनों ने मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें