फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 दिन बाद मछुआरे का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के किला घाट पर मछली पकड़ने के दौरान गंगा में डूबा मछुआरा राधे मांझी (40) का शव 20 दिन बाद रविवार की सुबह गांगपुर नरायनपुर के बीच गंगा नदी में उतराया मिला। मछली मार रहे गांगपुर के मछुआरों ने शव को देखा और उसके परिजनों को सूचना दी। शव मिलने की सूचना पर परिजन गांगपुर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

मृत राधे मांझी चुनार के प्रसिद्ध गोताखोर बबुई मांझी का छोटा भाई था। नदी में डुबकी लगाकर मछली पकड़ने में उसे महारथ हासिल था। इसक्रम में वह बीते 10 जनवरी को मछली पड़ने के लिए किला घाट पर गया। इस दौरान वह दो बार डुबकी लगाकर मछली पकड़ चुका था। लेकिन तीसरी बार वह मछली पकड़ने के लिए वह डुबकी लगाया, लेकिन फिर उपर नहीं आया। इस दौरान उसकी तलाश में स्थानीय गोताखोरों के साथ एनडीआरएफ की टीम लगाई गई, चार से पांच दिनों के प्रयास के बाद भी राधे माझी का पता नहीं चला। परिजनों ने वाराणसी तक के मछुआ समाज को इस बात की जानकारी दी, इसबीच रविवार की सुबह गांगपुर-नरायनपुर के बीच राधे मांझी का शव नदी में उतराया मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने कपड़े और पीठ पर मौजूद जले के निशान से शव की शिनाख्त किया। बाद में पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी। मृतक को पांच बच्चों का पिता था, इसमें चार पुत्र और एक पुत्री शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें