चुनार। नगर पालिका क्षेत्र के चकईपुर मोहाना स्थित परेड ग्राउंड की चहारदीवारी के निर्माण के लिए रविवार को भाजपा विधायक अनुराग ने भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि चुनार में सब्जी मंडी, बस स्टैंड और अग्निशमन केंद्र की जल्द स्थापना की जाएगी।
पं. दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत 1.95 करोड़ रुपये से चहारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मंसूर अहमद ने विधायक के प्रति आभार जताया। विधायक ने कहा कि चुनार में सब्जी मंडी, बस स्टैंड, अग्निशमन केंद्र के निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही इनका काम शुरू कराया जाएगा। इस मौके पर चंद्रहास गुप्ता, मंगरू साहनी, सभासद संगीता सिंह, गौतम बाबू जायसवाल, अखिलेश सिंह आदि मौजूद रहे।