फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से टेंट की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली के मोर्चाघर स्थित टेंट की दुकान में सोमवार शाम शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा समान जलने लगा। दुकानदार के परिजन फायर बिग्रेड को सूचना देकर आग केे बुझाने में जुट गए। फायर बिग्रेड ने घंटे भर बाद आग पर काबू पाया। आग से टेंट का सामान जल गया। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी सिविल लाइन मोर्चा घर के पास घनश्याम पुत्र जवाहिर की टेंट हाउस की दुकान है। उसके मकान के प्रथम तल पर टेंट का सामान रखा हुआ था। शाम को पांच बजे के करीब मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। परिवार के लोगों ने पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी और आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर एएसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय, सीओ सिटी सुधीर कुमार, शहर कोतवाल रविंद्र यादव मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची फायर ब्रिग्रेड की तीन गाड़ियां ने एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग से कमरे में रखा टेंट का लगभग तीन से चार लाख का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें