विंध्याचल। फाल्गुन पूर्णिमा पर विंध्यधाम में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े रहे। होलिका दहन के दिन सोमवार को मंगला आरती के बाद मंदिर का कपाट खुलने के बाद दर्शन और पूजन का सिलसिला दिन भर चलता रहा। किसी ने गर्भगृह में तो किसी ने झांकी दर्शन से ही काम चलाया। माता की एक झलक पाने के बाद अधिकांश भक्तो ने जहां मंदिर मे विराजमान अन्य देवी और देवताओं के दर्शन पूजन किए वहीं अष्टभुजा धाम पहुंचकर मां अष्टभुजा देवी के साथ ही माता काली के दर्शन और पूजन किया।
गड़बड़ाधाम में भक्तों ने टेका मत्था
हलिया। सोमवार को होली की पूर्व संध्या पर गड़बड़ाधाम में भक्तों ने माता शीतला के दर्शन पूजन किए। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। इस अवसर पर पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की भारी भीड़ रही। क्षेत्रीय के साथ ही पास पड़ोस जनपदों से आने वाले भक्तों का भी तांता लगा रहा। इस अवसर पर बच्चों के मुंडन भी कराए गए। दर्शन के उपरांत माता का प्रसाद लिए भक्त हंसी खुशी घर को रवाना हुए।