फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, खाद्य सामग्री जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरी गांव में बृहस्पतिवार देर रात शार्ट सर्किट से कच्चे मकान में आग लग गई। बगल में सो रहे परिजनों की नींद खुली तो मकान में आग की लपटें उठ रही थी। शोर मचाने पर अगल-बगल के ग्रामीणों ने बाल्टी व डिब्बे में पानी डालकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक घर में रखा खाद्यान्न सामग्री सहित पंखा, टीबी, भूसा आदि जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बरी गांव के पूर्व प्रधान राजकुमारी देवी ने सौभाग्य योजना के तहत विद्युत का कनेक्शन लिया था। घर में बिजली जला रही थी। बृहस्पतिवार देर रात शार्ट सर्किटे से कच्चे मकान में आग लग गई। मकान में रखा 15 क्विंटल गेहूं, चार क्विंटल सरसों समेत चना, मटर, भूसा और घर में रखा टीबी, दो पंखा, कूलर जलकर राख हो गया। बगल में सो रहे परिजनों की रात में नींद खुली तो आग की लपटें देख सन्न रह गए। शोर मचाना शुरू किया तो ग्रामीण मौके पर पहुंच कर कूप व हैंडपंप से बाल्टी व डिब्बा से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। घंटों अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया, तब तक घर में रखा सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें