फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन नहीं होने से पथ विक्रेता हुए मायूस

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। पीएम स्वनिधि योजना के लिए बृहस्पतिवार को पट्टी कला में स्थित दुर्गाजी पहाड़ी सामुदायिक भवन में डूडा की ओर से कैंप लगाया गया। कैंप की सूचना मिलते ही चयनित पथ विक्रेता सामुदायिक भवन पहुंच गए। फार्म तो भरा लेकिन योजना की वेबसाइट में सीरियल नंबर शो नहीं करने से आवेदन नहीं कर पाए। आवेदन की प्रक्रिया के दौरान सर्टिफिकेट जारी किया गया था, लेकिन ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट खोली गई तो फार्म अपलोड ही नहीं हो पाया।
विज्ञापन

इससे पथ विक्रेता मायूस होकर घर को लौट गए। डूडा के शहर मिशन प्रबंधक विकास भदौरिया ने बताया कि वेबसाइट में सीरियल नंबर अपडेट नहीं होने की वजह से पथ विक्रेता का आवेदन नहीं किया जा सका है। कैंप के दौरान ईओ विनय तिवारी, सभासद कुमार आनंद, इरशाद आलम, हर्ष सिंह, मृत्युंजय, प्रेम सिंह, मनोज कुमार, राजकुमार, विनोद कुमार सिंह, दर्शन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें