फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पटाखे की चिंगारी से फर्नीचर के गोदाम में लगी आग, डेढ़ करोड़ का नुकसान

विज्ञापन
कटरा कोतवाली क्षेत्र तेलियागंज मोहल्ले में फर्नीचर के गोदाम में लगी आग। स्रोत- वीडियों ग्रैब
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के तेलियागंज मोहल्ले में सोमवार को दीपावली की देर रात पटाखे की चिंगारी से फर्नीचर के गोदाम में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आस-पास के लोग छतों से पानी डालकर आग बुझाने में लगे। तब तक सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लकड़ी और प्लास्टिक होने के चलते आग धधकती चली जा रही थी। दमकल की छह गाड़ियां लगने के बाद सुबह सात बजे आग पर काबू पाया गया। आग से न सिर्फ फर्नीचर बल्कि मशीन और दो मंजिला गोदाम दीवारें और गाटर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। डेढ़ करोड़ से अधिक का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

तेलियागंज मोहल्ले में आरिका इंटरप्राइजेज नाम से अंकुर जायसवाल की फर्नीचर की दुकान और गोदाम है। दीपावली पर अंकुर माता-पिता और अपने बड़े भाई आशीष के परिवार के साथ विंध्याचल दर्शन करने जाने वाले थे। देर रात 11 बजे मोहल्ले के राकेश ने आकर बताया कि गोदाम के टीन शेड पर एक राकेट गिरा है। इसके बाद अंदर से धुआं निकल रहा है। जब तक लोग गोदाम के पास जाते गोदाम में आग लग गई थी। आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड को सूचना देकर आस-पास के लोग अपने घर की छतों से पानी डालने लगे पर आग धधकती चली जा रही थी। अंकुर व उनके कर्मचारी भी गोदाम में लगी आग बुझाने में जुटे रहे, पर आग पर काबू पाना आसान नहीं था। आग इतनी भयानक थी कि गोदाम में लगे गाटर के टेढ़े होने से पटिया गिरने लगा। आग ने गोदाम के दूसरे हिस्से को भी जद में ले लिया। गोदाम में आग से बचाव के लिए फायर वाल आदि लगे थे पर आग से वे नष्ट हो गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंची। लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने पहले बिजली बंद कराया। इसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। अग्निशमन अधिकारी अनिल प्रताप सरोज टीम के साथ आग पर काबू पाने में लगे रहे। एक के बाद एक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आती रहीं। दमकल की छह बड़ी गाड़ियों के लगने पर आठ घंटे बाद सुबह सात बजे आग पर काबू पाया गया। तब तक गोदाम में रखा मशीन, फर्नीचर, लैपटाप आदि सब जल कर राख हो गया। वो भी कहीं न कहीं जला है जो काम का नहीं है। गोदाम की दीवारे, गाटर सब क्षतिग्रस्त हो गए। राजस्व विभाग से आए लोगों ने नुकसान का मुआयना किया। लगभग ड़ेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। आग से हुए नुकसान से व्यवसायी परिवार सदमें में है। अग्नि शमन अधिकारी अनल प्रताप सरोज ने बताया कि फर्नीचर के गोदाम में आग लगने पर छह दमकल की गाड़ियों से काफी मशक्कत के बाद सुबह आग पर पर काबू पाया गया। आग से फर्नीचर, मशीन और मकान आदि जला है। आग से हुए नुकसान आदि की जांच की जा रही है।







साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान


राजगढ़। शाहगंज रोड पर स्थित तुलसी साइकिल स्टोर की दुकान में दीपावली पर सोमवार की देर रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे दुकान में रखा 18 लाख का सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार ने बताया कि अग्निशमन वाहन के पहुंचने के पहले ग्रामीणों ने आग बुझा लिया था पर सामान जल गया था।
विज्ञापन

राजगढ़ गांव निवासी तुलसी सेठ कि शाहगंज रोड (नदिहार) गांव के बाजार में करीब 30 साल से तुलसी साइकिल स्टोर के नाम से साइकिल की बड़ी दुकान है। जिसमें करीब 18 लाख रुपये के टायर, ट्यूब, सायकिल सेट, गियर बक्सा, कूकर के सामान व साइकिल के पार्ट रखे थे। दीपावली के पहले वाराणसी से आठ लाख रुपये का सामान मंगवाया गया था। सोमवार की रात 11 बजे तुलसी का पुत्र बजरंगी दुकान पर पूजा कर दुकान बंद करके घर आया था। घर के पास शिव मंदिर है। जहां पूरा परिवार भजन-कीर्तन कर रात में भोजन कर सो गया। रात दो बजे के करीब पटाखे जैसी आवाज होने लगी। जिससे आस-पास के लोग जाग गए। उन्होंने साइकिल स्टोर की दुकान में से आग की लपटे निकलते देख तुलसी को फोन कर दुकान में आग लगने की जानकारी दी। तुलसी के परिजनों ने पुलिस को आग लगने की सूचना दी। पुलिस आस-पास के दुकानदारों के साथ सुबह पांच बजे आग पर काबू पाया। अग्निशमन गाड़ी के पहुंचने के पहले आस-पास के दुकानदारों द्वारा सबमर्शिबल से आग पर काबू पा लिया गया था। बजरंगी ने बताया कि दुकान में दो दिन की दुकानदारी का 92500 नकद रखा था। वो भी जल गया। थानाध्यक्ष राजगढ़ दयाशंकर ओझा ने बताया कि दुकान में आग लगने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर लोगों के सहयोग से आग बुझवाया।


कपड़े की दुकान में लगी आग
जिगना। गोगांव में दीपावली की देर रात कपड़े की दुकान में आग लगने से नकदी समेत पांच लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। जिगना थाना क्षेत्र के गोगांव गांव निवासी पन्नालाल गांव में ही कपड़े की दुकान है। सोमवार को पन्नालाल शाम चार बजे दुकान बंद करके दीपावली मनाने घर पर चले आए। रात आठ बजे रात दुकान से धुंआ देख लोगों ने दुकानदार को सूचना दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पन्नालाल ने बताया कि 30 हजार नकद सहित पांच लाख का कपड़ा जला है। बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। घटना की सूचना जिगना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने जांच-पड़ताल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें