फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: डिवाइडर तोड़कर दुकान में टकराया ट्रक, दिव्यांग की मौत, दुकानदार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। समसपुर गांव के सामने रविवार की देर रात अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर तोड़कर यूरिया व पंप की दुकान में जा टकराई। हादसे में दुकान के अंदर सो रहे अजय कुमार साहनी (14) की कुचलकर मौत हो गई। अंगद प्रजापति (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। लालगंज थाना क्षेत्र के बेलहरा गांव का युवक अंगद प्रजापति का चुनार के समसपुर में यूरिया की दुकान है। दुकान के पीछे अजय कुमार साहनी का मकान है। अजय साहनी दिव्यांग था और गांव के ही विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र था। अजय की दोस्ती अंगद से हो गई थी। अजय ज्यादातर अंगद की दुकान पर रहता था। रात को अजय अंगद की दुकान में सो गया था। साथ में अंगद भी सोया था। रात को डिवाइडर तोड़ते हुए ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी ले जया गया। जहां डॉक्टर ने अजय को मृत घोषित कर दिया। घायल अंगद को सीएचसी से मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस की जांच में पता चला कि ट्रक चालक को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दुकान में जा टकराई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक भाग गया। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी है। चुनार थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि ट्रक दुकान में जा टकराई। इसमें एक की मौत होे गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें