फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खेत में लगी आग, पांच बीघा गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। भीटी गांव में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी गेंहू की फसल में आग लगने से दो किसानों का पांच बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। मौके जुटे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

भीटी गांव निवासी किसान अखिलेश सिंह उर्फ भोला और अरविंद सिंह उर्फ गुड्डू के गेहूं की फसल में शनिवार को आग लग गई। कुछ ही क्षणों में आग विकराल रूप धारण कर लिया। धू-धूकर जल फसल से उठ रही लपटें और धुएं का गुब्बार देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आग बुझाने का पुख्ता इंतजाम न होने पर ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए हरे पेड़ की टहनियों और बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने लगे। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते तब तक अखिलेश सिंह का दो बीघा व अरविंद सिंह का तीन बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है। ताकि नुकसान का आंकलन कर पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें