फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अहरौरा टोल प्लाजा से किसान, मजदूर सहित हर वर्ग से लूट

विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता, स्रोत संवाद
विज्ञापन
-कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना जारी
विज्ञापन

मिर्जापुर। जिला मुख्यालय पर रविवार को भी जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में अहरौरा टोल प्लाजा को हटाने की मांग के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी रहा। छठवें दिन पार्टी के प्रदेश सचिव व जिले के कोआर्डिनेटर विक्रम पटेल ने शिरकत की। आरोप लगाया कि टोल प्लाजा से हर वर्ग के लोगों से लूट की जा रही है। कहा कि भाजपा सरकार को लोगों की इस मांग को मान लेना चाहिए। यह मुद्दा किसान, मजदूर व्यापारी और जनता के हित में है। जिलाध्यक्ष डॉ शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि टोल प्लाजा अहरौरा में हटवाने, मिर्जापुर में जितने टोल प्लाजा हैं। उसके 20 किमी रेंज में रहने वाले लोगों को फ्री पास दिए जाने की मांग की। कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य व जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे, कांग्रेस नेता शशि भूषण दुबे पथिक, मिन्हाज अहमद छोटे खान, दुर्गा प्रसाद चौधरी, गुलाब चंद्र पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें