फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चहारदीवारी तोड़कर कब्जे और मारपीट के आरोप में तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अदलहाट। थाना क्षेत्र के सिकरा बरईपुर में दो महीने पहले बनी चहारदीवारी तोड़कर कब्जा करने और मारपीट के आरोप में पुलिस ने पप्पू, दिनेश और प्रशांत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वाराणसी के हरिओम नगर, सामने घाट निवासी राजेश कुमार विश्वकर्मा का आरोप है कि उन्होंने पत्नी मुन्नी देवी के नाम दो बिस्वा तथा रितेश कुमार विश्वकर्मा के नाम एक बिस्वा जमीन का बैनामा कराकर दाखिल-खारिज के बाद चहारदीवारी बनवाई थी।
विज्ञापन

पप्पू यादव निवासी बरईपुर छोटा, मिर्जापुर, दिनेश यादव निवासी हमीदपुर बसंत नगर, चंदौली और प्रशांत मिश्रा निवासी सहसपुर, चुनार ने उनकी चहारदीवारी का पश्चिमी हिस्सा तोड़कर नया निर्माण शुरू कर दिया। जब वह मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने लाठी लेकर दौड़ा लिया। पिछले दो महीने से आरोपी मारपीट और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थानाध्यक्ष अजय कुमार सेठ ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें