फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मां शीतला धाम और दुलारो माता का मेला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उमस और हल्की बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने किया दर्शन-पूजन, भारी वाहनों की आवाजाही बनी परेशानी का कारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जिगना। आषाढ़ माह के प्रथम बुधवार से मां शीतला धाम, विजयपुर और डेरवा स्थित दुलारो माता का पारंपरिक मेला अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुआ। उमस भरी गर्मी और दोपहर में हुई हल्की बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता का दर्शन-पूजन कर हलुआ-पूड़ी का भोग लगाया। दो महीने तक हर सोमवार और बुधवार को लगने वाले इस मेले में दूर-दराज से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। हालांकि, सड़क किनारे अतिक्रमण और भारी वाहनों के आवागमन के कारण कई बार जाम की स्थिति बनी रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गैपुरा-लालगंज मार्ग तथा विजयपुर-डेरवा-भटेवरा मार्ग पर मेले के दौरान यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस की मौजूदगी नजर नहीं आई। इससे श्रद्धालुओं में नाराजगी भी देखने को मिली। मेले में आए श्रद्धालुओं का कहना था कि यदि मेले के दिनों में भारी वाहनों के संचालन पर रोक नहीं लगाई गई तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। उनका कहना था कि ऐसी स्थिति में लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ सकता है। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मेले के दौरान समुचित यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें