फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: जमीन की हेरा-फेरी में फंसे पूर्व विधायक, ललितेश और उनके पिता सहित 42 पर मुकदमा दर्ज

Wed, 30 Jun 2021 07:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

साढ़े नौ हजार बीघा जमीन की हेरा-फेरी करने का आरोप है। भूराजस्व अधिनियम के तहत मड़िहान थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में शासन के निर्देश पर बुधवार को पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी, पिता पूर्व एमएलसी राजेश पति त्रिपाठी और पांच महिलाओं सहित 42 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। सहायक आयुक्त सहकारिता निबंधक मित्रसेन वर्मा ने भूराजस्व अधिनियम के तहत मड़िहान थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


सरकार की साढ़े नौ हजार बीघा जमीन पर हेरा-फेरी का मामला बताया जा रहा है। इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी पर भूमि संबंधी घोटाले के आरोप में मड़िहान थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सहायक निबंधक की तहरीर पर यह मुकदमा कायम किया गया। आरोप है कि गोपालपुर फार्म हाउस की कुछ जमीन बिना अनुमति के बेच दी थी। उभ्भा कांड के बाद अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार की अध्यक्षता में गठित एसआइटी की जांच में इस भूमि से जुड़ी समिति की भी जांच की गई थी।
विज्ञापन


जमीन के मामले में कार्रवाई करने के निर्देश कुछ दिन दिए गए थे। इसकी जानकारी कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री कार्यालय से संबंधित एक ट्विटर हैंडल के माध्यम से साझा की गई थी। इसी क्रम में बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें