चील्ह थाना क्षेत्र मुजहेरा कला गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग की घटना
चील्ह। औराई-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर रात चील्ह के मुजेहरा के पास पशु से टकराकर बुलेट सवार बसनही बाजार निवासी राज केशरवानी (30) घायल हो गया। इलाज के लिए पीएचसी से मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के बसनही बाजार निवासी राज बुलेट लेकर से भदोही से मिर्जापुर लौट रहा था। रविवार देर रात पौने एक बजे जैसे ही वह चील्ह थाना क्षेत्र के मुजहेरा खुर्द स्थित डीसीएल पब्लिक स्कूल के पास पहुंचा। अचानक सड़क पर आए पशु से बुलेट टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पशु की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय निवासी राहुल यादव रात में टेढ़वा पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना पर चौकी प्रभारी टेढ़वा अरविंद कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस की मदद से घायल को पीएचसी भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चील्ह थानाध्यक्ष भारत उपाध्याय ने बताया कि राहुल यादव से सूचना मिली कि स्कूल के पास एनएच पर बुलेट सवार पशु से टकरा गया। घायल बुलेट सवार को अस्पताल भिजवाया, लेकिन उसकी मौत हो गई थी। सूचना पाकर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। काफी समझाने के बाद भी तैयार न होने पर पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।