फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर पुलिस की कार्रवाई: जेन अल्फा प्रदर्शन मामले में सपा नेता समेत सात पर प्राथमिकी, चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 09 Sep 2026 02:58 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

मिर्जापुर पुलिस ने जेन अल्फा प्रदर्शन के मामले में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। वहीं चार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि किसी ग्रामीण के फोन करने पर सपा नेता रोहित शुक्ला उर्फ लल्लू भी पहुंचा। सभी लोग बच्चों को बुलाकर स्कूल गेट के बाहर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
देहात कोतवाली में पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के चेरुईराम स्थित कंपोजिट विद्यालय के गेट के सामने सड़क निर्माण की मांग के लिए बच्चों (जेन अल्फा) के प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने सपा नेता रोहित शुक्ला उर्फ लल्लू समेत छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


विद्यालय के सहायक अध्यापक संजय कुमार तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सपा नेता मझवां से दो बार विस का चुनाव लड़ चुका है। उसे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का करीबी माना जाता है। पुलिस ने इस मामले में रोहित के अलावा कौशिक कन्नौजिया, लाल बहादुर और आरती को गिरफ्तार किया है।

कंपोजिट स्कूल के सहायक अध्यापक संजय कुमार तिवारी ने दी तहरीर में बताया कि सात सितंबर की सुबह सात बजकर 40 मिनट पर वह विद्यालय पहुंचे तो स्कूल गेट के सामने जाने वाले रास्ते के लिए कुछ ग्रामीण और अभिभावक बच्चों को आगे कर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। मेरे पहुंचने तक विद्यालय का अन्य स्टाफ भी आ गए। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; हादसे का खतरा: इलेक्ट्रिक कारों में खराबी, बीच रास्ते में रुक रहीं गाड़ियां, हर सात दिन में 100 शिकायतें

प्रदर्शन में कौशिक कन्नौजिया, रामनरेश यादव, शंकर, लाल बहादुर और आरती समेत अन्य ग्रामीण शामिल थे। आरोप है कि किसी ग्रामीण के फोन करने पर सपा नेता रोहित शुक्ला उर्फ लल्लू भी पहुंचा। सभी लोग बच्चों को बुलाकर स्कूल गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को फोन पर दी गई।
विज्ञापन


इसके बाद बीडीओ सिटी, नायब तहसीलदार सदर, खंड शिक्षा अधिकारी सिटी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, लेखपाल और प्रधान भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर समझाया। लिखित सहमति के आधार पर धरना समाप्त कराया गया। शिक्षक ने आरोप लगाया कि धरना-प्रदर्शन से आम लोगों का रास्ता अवरुद्ध हुआ और विद्यालय के शिक्षकों को स्कूल में जाने से रोका गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें