चुनार।बिजली विभाग ने मंगलवार को अभियान चलाकर नगर क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों में कटिया मार कर बिजली का उपयोग कर रहे 16 व्यक्तियों के विरूद प्राथमिकी दर्ज कराया।
मुख्य अभियंता वितरण के आदेश के अनुपालन में अधिशासी अभियंता मनीष कुमार झा के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने विद्युत चोरी की रोकथाम के लिए अल सुबह से शाम तक सघन अभियान चलाया। टीम ने नगर पालिका क्षेत्र के दरगाह शरीफ, ऐबकपुर, लोवर लाइन सहित अन्य मुहल्ले में कटियामारी कर बिजली का उपयोग करते लोगों को पकड़ा। जबकि आठ उपभोक्ताओं को परिसर पर स्वीकृत भार से अधिक भार चलाते हुए पाया गया। जिनके विरूद भी विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की गयी। बिजली विभाग के चलाये गये अभियान से पूरे दिन कटियामारी कर बिजली जलाने वालों में हडकंप मचा रहा। जांच में उप खंड अधिकारी विपिन पटेल, अवर अभियंता प्रमोद सिन्हा, अंशुमान, सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।