फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर सेल ने 52 हजार रुपये कराया वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पैथोलॉजी संचालक से खून जांच का एडवांस भुगतान के नाम पर एप के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी करके खाते से निकाले गए 52 हजार रुपये को साइबर सेल की टीम ने वापस कराया। आवास विकास कालोनी निवासी इन्द्रेश सिंह ने 13 मई को पुलिस कार्यालय में एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर वार्ता कर पैथॉलाजी में खून जांच कराने को कहा गया। जांच के लिए एडवांस भुगतान के नाम पर गूगल पे के माध्यम से 12 मई को को धोखाधड़ी करके 60 हजार रुपये खाते से निकाल लिया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर क्राइम सेल द्वारा तत्काल शिकायत का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गयी । जिसके परिणाम स्वरूप शिकायतकर्ता के खाते में 52 हजार रुपये वापस कराया गया। पैसा वापस कराने में एसआई राजेशजी चौबे प्रभारी साइबर क्राइम सेल, आरक्षी गणेश प्रसाद गौड़ और मो. एहसान खां रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें