मेड़िया स्थित मिनी स्टेडियम में विंध्य क्रिकेट एसोसिएशन, मिर्जापुर के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए।
पहला मैच जगतपुर क्रिकेट अकादमी, वाराणसी और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के बीच खेला गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को इलाहाबाद और लखनऊ के बीच होगा। पहले मैच में टॉस जीतकर जगतपुर की टीम ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन ने निर्धारित 20 ओवरों में 249 रनों का स्कोर खड़ा किया।
प्रियांशु पांडेय ने 85 और हिमांशु सिंह ने शानदार 76 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जगतपुर क्रिकेट अकादमी की टीम 80 रनों पर ऑलआउट हो गई।
लखनऊ की ओर से आदित्य सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हासिल किए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कारहिमांशु सिंह को प्रदान किया गया। दूसरा मुकाबला इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन और गाज़ीपुर क्रिकेट एसोसिएशन के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर गाज़ीपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। गाजीपुर की टीम ने 20 ओवरों में 126 रन बनाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने 127 रन बनाकर 8 विकेट से मैच जीत लिया।
इलाहाबाद की ओर से अंकित यादव ने शानदार 67 रनों की पारी खेली। संवाद