फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बदहाल सड़क पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बोले - 20 वर्षों से नहीं हो सकी मरम्मत

विज्ञापन
17 जर्जर मार्ग को लेकर प्रदर्शन करते खालिसपुर के ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
अतरौलिया। खालिसपुर गांव को जोड़ने वाला करीब दो किलोमीटर लंबा मुख्य संपर्क मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग से प्राथमिक विद्यालय तक जाता है और गांव के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। खासकर प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव निवासी राजू प्रजापति ने बताया कि बरसात के दिनों में सड़क पर जलभराव हो जाता है। हल्की बारिश में भी सड़क पर फिसलन बढ़ जाती है और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र भारती ने बताया कि लगभग 20 वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर को तीन बार प्रार्थना पत्र देकर सड़क मरम्मत की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए। इस मौके पर अनिल प्रजापति, सचिन, राजू मास्टर, सरवन अग्रहरि, खुशी राम चौहान, सरिता, मोहरा देवी, सभाजीत, राम जोखन, मंसाराम, इंद्रेश, राजेश वर्मा, राममिलन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें