फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के विवाद में मारपीट, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात पड़ोसी युवक घर में घुसकर युवती से छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर युवक ने युवती की पिटाई कर दी। इसको लेकर दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे से चलने लगे। इसमें सात लोग घायल हो गए। युवती ने मड़िहान थाने में छेड़खानी एवं मारपीट की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

आरोप के अनुसार, बुधवार की रात पड़ोसी युवक घर में अकेली युवती को देखकर छेड़खानी करने लगा। शोरगुल करने पर उसकी छोटी बहन एवं उसकी मां पहुंच गई। इस पर आरोपी ने पिता को बुला कर सबकी पिटाई कर दी। तब तक युवती के पिता आ गए। इसके बाद दोनों तरफ से चली लाठियों में सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें