फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जे को लेकर मारपीट, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के पुतलीघर के पास तालाब पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से गंभीर रूप से घायलों ने डीएम कार्यालय के पास पहुंच कर कार्रवाई की मांग की। मौके पर मौजूद सीओ सिटी प्रभात राय ने घायलों को अस्पताल भेजवाकर कार्रवाई के लिए कटरा कोतवाल को निर्देश दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के पुतलीघर के पास एक तालाब है। तालाब के आगे रहने वाले लोगों से बुधवार को विवाद हो गय्रा। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि तालाब का पट्टा उनको हुआ है। इसलिए तालाब के पीछे जो जमीन है। उसे खाली किया जाए। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष से अधिवक्ता से समय मारपीट की गई जब वे कचहरी जा रहे थे। इस पर उनके परिजन आए तो उनसे भी विवाद किया गया। इसमें एक पक्ष से 50 वर्षीय करन, 25 वर्षीय इंदू, 30 वर्षीय संदीप, 25 वर्षीय कल्लू और 20 वर्षीय आशीष घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल सभी घायल जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और गुहार लगाई। बताया कि विपक्षी तालाब पर कब्जे के लिए उनको मारापीटा है। डीएम कार्यालय में मौजूद सीओ प्रभात राय ने घायलों को अस्पताल भेजवाकर कटरा कोतवाली को कार्रवाई का निर्देश दिया। कटरा कोतवाल स्वामीनाथ प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्षों में तालाब की जमीन को लेकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने तहरीर दिया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें