फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पुलिस के सामने मारपीट, वीडियो वायरल हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के तेलियागंज मोहल्ले में सोमवार की सुबह भूमि विवाद में पट्टीदारों में मारपीट हो गई। सूचना पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची। उसके सामने भी मारपीट जारी रही। किसी ने मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में मारपीट हो रही है। विक्रम ने बताया कि चचेरे भाइयों से भूमि का विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में चल रहा है। सोमवार की सुबह मेडिकल स्टोर में ताला बंद कर दिया। दुकान खोलने गए तो विपक्षियों ने दुकान नहीं खोलने दिया। विरोध करने पर पीटने लगे। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। दूसरे पक्ष से रोहित ने भूमि कब्जा करने का आरोप लगाया। कटरा कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि रोहित की तहरीर पर ऐश्वर्य, ओम प्रकाश, दीपक, विक्रम, ज्योति पर केस दर्ज किया गया है। ओमप्रकाश ने रोहित केशरवानी और रामेश्वर प्रसाद पर मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों पट्टीदारों का भूमि विवाद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें