फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 24 घंटे में 116 सेमी बढ़ गया गंगा का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। गंगा में बाढ़ का पानी थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को महज चार घंटे में 14 सेंटीमीटर पानी बढ़ गया। एक के बाद एक खेत डुबोकर बाढ़ का पानी गांव की ओर बढ़ने से किसानों को पसीने छूट रहे हैं। चुनार क्षेत्र में बाढ़ की आशंका के मद्देनजर लोग रोजमर्रा की चीजें खरीदकर एकत्रित करने में जुट गए। सोमवार की सुबह प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में 116 सेंटीमीटर गंगा का जलस्तर बढ़ गया।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर प्रति घंटे 3.5 सेंटीमीटर पानी बढ़ने से जलस्तर 73.49 मीटर पहुंचा गया। चेतगंज :
बाढ़ के चलते तटवर्ती क्षेत्र में सब्जियों के खेत पानी से डूब गए हैं। बाढ़ का पानी अब धीरे-धीरे गांवों की तरफ बढ़ रहा है। कछवां, भटौली पुल की तरफ से गंगा का जलस्तर गांवों की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। इससे खेती पर संकट मंडराने लगा है। बरैनी भटौली पक्का पुल के पास गंगा का पानी खेतों की ओर बढ़ रहा है। इससे किसानों को फसल के नुकसान का डर सताने लगा है। चुनार : गंगा के बढ़ते जलस्तर के चलते किनारे स्थित गांवों में लोग बाढ़ की आशंका को देखते हुए रोजमर्रा की चीजों को खरीदकर इकट्ठा करने में लग गए हैं। हालांकि अभी गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है। फिर भी लोग पशुओं तथा फसलों को लेकर चिंतित हैं। सोमवार को बहरामगंज के बावन जी घाट, रामघाट, बालूघाट पर भी पानी का दबाव बढ़ गया है। यदि इसी तरह जलस्तर बढ़ता रहा तो जल्द ही गंगा का पानी आसपास के गांवों में घुसने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें