फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मामूली बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी- डंडे; चार का सिर फोड़ा

Mon, 12 May 2025 04:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें कई लोग घायल हुए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले में जमीन में खूंटा गाड़ने को लेकर दो पक्षो में जमकर लाठी डंडे चले। जिले के जिगना थाना क्षेत्र के सदलुपुर बरबटा गांव का मामला है। दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई। इसके बाद मामला इस कदर बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठी- डंडे लेकर लोग निकल गए।   

विज्ञापन


मारपीट के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के चार लोगो का सिर फोड़ दिया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: चालक को आई झपकी, खड़े डंपर में जा भिड़ी ऑटो; महिला व बच्चों समेत कई घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में लाठी- डंडे से एक दूसरे को बेरहमी से पीटते हुए लोग दिख रहे हैं। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। मामले को लेकर पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें