फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सहायक मंडल इंजीनियर और वेंडर में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन मिर्जापुर में तैनात सहायक रेलवे इंजीनियर और डिस्ट्रीब्यूटर के वेंडर में शनिवार को मारपीट हो गई। पूरे दिन मामले को लेकर विवाद चलता रहा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कटरा कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं, डिस्ट्रीब्यूटर ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रेलवे के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर रवि गुप्ता का रेलवे कालोनी के पास गोदाम है। वहां पर शनिवार की सुबह सहायक मंडल इंजीनियर संदीप दुबे से विवाद हो गया। विवाद में गोदाम के वेंडर और सहायक मंडल इंजीनियर के बीच मारपीट हो गई। पूरे दिन मामला गर्म रहा। रेलवे के अधिकारी दोनों पक्षो से बात कर मामले को समाप्त करने में लगे रहे। मामला रेलवे परिसर के बाहर का था तो वह दोनों पक्षों में कटरा कोतवाली क्षेत्र में तहरीर दिया।
रेलवे के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर रवि गुप्ता का आरोप है कि शुक्रवार को सहायक मंडल इंजीनियर संदीप दुबे ने शुक्रवार को उसके पिकअप गाड़ी को पंचर कर दिया। शनिवार की सुबह फिर गोदाम पर आए और वेंडर को धमकी देने लगे। इस दौरान मारपीट हो गई। उनसे माफी मांगा गया। मोबाइल छोड़कर चले गए। मोबाइल लेकर बरौधा चौकी में जाकर सूचना दिया गया। इसके बाद सहायक मंडल इंजीनियर उसको लेकर कटरा कोतवाली जाने लगे। रास्ते में छोड़ दिया। वहीं सहायक मंडल इंजीनियर संदीप दुबे ने भी कटरा कोतवाली में तहरीर देकर वेंडर पर मारपीट का आरोप लगाया है। आरपीएफ प्रभारी दिनेश दुबे ने बताया कि मामला रेलवे के बाहर का है। वेंडर की गाड़ी नो पार्किंग में खड़ी होने पर चालान किया गया। मारपीट का मामला कटरा कोतवाली का है। कटरा कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि वेंडर और सहायक मंडल इंजीनियर के बीच मारपीट हुआ है। सहायक मंडल इंजीनियर ने तहरीर दिया है। जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें