फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बिक्री केंद्रों को उर्वरक आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सचिवों की हड़ताल को देखते हुए समितियों पर रबी की फसलों की बुवाई के बाबत किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने 33 मीट्रिक टन इफको, एग्री जंक्शन और आईएफएफडीसी बिक्री केंद्रों को यूरिया, डीएपी और एनपीके उर्वरक आवंटित किया है।
विज्ञापन

29 अक्तूबर को जारी आवंटन तालिका के अनुसार, 30 केंद्रों को यूरिया 22.50-22.50 मीट्रिक टन , डीएपी 20-20 मीट्रिक टन और एनपीके 10-10 मीट्रिक टन उर्वरक का आवंटन किया गया है। वहीं, मड़िहान, हलिया और कटका स्थित तीन केंद्रों को यूरिया और डीएपी 50-50 मीट्रिक टन तथा एनपीके 20 मीट्रिक टन आवंटित की गई है। आवंटन के अनुसार कुल 825 मीट्रिक टन यूरिया, 750 मीट्रिक टन डीएपी और 360 मीट्रिक टन एनपीके निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि आवंटन के सापेक्ष इफको की ओर से आरओ जारी किया जाना चाहिए। साथ ही आपूर्तिकर्ता भुगतान प्राप्त करना भी सुनिश्चित करें। सभी बिक्री केंद्र प्रभारियों को आवंटित मात्रा के सापेक्ष जल्द आरटीजीएस से भुगतान करने तथा प्राप्त उर्वरक का स्टॉक दर्ज करने के बाद ही बिक्री शुरू करने को कहा गया है। इसके अलावा, प्रतिदिन उर्वरक प्रेषण की रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय को भेजने का निर्देश दिया गया है, ताकि बिक्री केंद्रों पर उपलब्ध स्टॉक की समीक्षा कर जरूरत के अनुसार उर्वरक की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें