मिर्जापुर जिले के विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने गोरखपुर से मालती देवी(62) चामुंडा देवी मंदिर के पास गश खाकर गिर गई। इसके बाद में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
गोरखपुर के बैरिया गांव से 50 लोग एक बस में सवार होकर विंध्याचल दर्शन पूजन के लिए पहुंचे थे। क्षेत्र के पटेंगरा चौराहे के पास बस खड़ी करने के बाद सभी यात्री विंध्य क्षेत्र के ही अखाड़ा घाट पर गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे। गंगा स्नान करने के बाद सभी लोग सीढ़ी चढ़कर पुरानी वीआईपी के रास्ते मंदिर जाने वाले ही थे कि चामुंडा देवी मंदिर के पास एक बुजुर्ग महिला गश खाकर गिर गई।
इसके बाद महिला के मुंह से खून भी निकल आया और मौके पर ही मौत हो गई। साथी आनन-फानन में निजी चिकित्सक को बुला कर लाए तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।