फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसआई के पिता ने हत्या कर फंदे पर लटकाने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। गाजीपुर में तैनाती के दौरान सहायक उप निरीक्षक गणेश प्रसाद का कमरे पर फंदे से लटकता शव मिला। सूचना पर शनिवार को मिर्जापुर जिले के पड़री थाना क्षेत्र के बरजी मुकंदपुर निवासी परिजन वहां पहुंचे। मृतक के पिता ने तहरीर देकर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। मांग किया कि मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई किया जाए।
विज्ञापन

गणेश प्रसाद मौर्या पुत्र अमृत लाल मौर्या पड़री थाना क्षेत्र के बरजीमुकुंदपुर का मूल निवासी है। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर है। गणेश प्रसाद मौर्या गाजीपुर जिले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सहायक उप निरीक्षक पद पर तैनात थे। गणेश मुरादाबाद से सिपाही की ट्रेनिंग के बाद गाजीपुर में 15 मई को आए थे। 18 मई से शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर स्थित एक मकान में किराए के मकान पर रहते थे। शनिवार की सुबह उनका शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर परिजन गाजीपुर पहुंचे। मृतक एएसआई के पिता अमृत लाल मौर्या ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके पुत्र की हत्या कर फंदे पर शव को लटकाया गया है। बताया कि जिस तरह से शव कमरे में पंखे से लटका मिला है। उससे साफ पता चलता है कि किसी ने उसकी हत्या करने के बाद उसे फंदे पर लटका दिया है। मांग किया कि मामले की जांच कर हत्यारोपितों पर गिरफ्तार की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें