फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूट कर गिरा हाईटेन्शन तार, चार भैंसें मरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। थाना क्षेत्र के खासडीह गांव में शनिवार को हाईटेंशन तार टूटकर भैंसों पर गिर गया। करेंट से चार भैंसें मर गईं। खास डीह निवासी रामजी यादव ने शनिवार की रात को घर के पास खाली पर अपनी भैंसों को बांधा था। रात 12 बजे तेज हवा से हाईटेन्शन तार शार्ट सर्किट से टूटकर गिर गया। करेंट की चपेट में आने से चार भैंस मर गईं। हादसे के बाद विद्युत उपकेन्द्र अहरौरा को सूचना देकर रात में ही आपूर्ति बंद करा दी गई। विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर पशुपालक सहित ग्रामीणों में आक्रोश है। आरोप है कि जर्जर हाईटेन्शन तार की मरम्मत व बदलने को लेकर विभाग उदासीन है। लापरवाही के चलते बड़े हादसे की संभावना भी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें