फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पिता देखते रहे मोबाइल, नहाते समय गंगा में डूब गए बेटा-बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। नीबी गहरवार बंगला घाट पर शनिवार को सुबह पिता के साथ गए बच्चे स्नान के दौरान डूब गए। पिता बच्चों को किनारे नहाने और गहरे पानी में न जाने की हिदायत देकर घाट पर मोबाइल फोन देख रहे थे, तभी हादसा हो गया। बच्चों को डूबते देख पिता तैरना न जानने के चलते अपने बेटे और बेटी को नहीं बचा सके। अन्य लोगों ने भी बचाने का प्रयास किया, परंतु दोनों डूब गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के साथ ही एसडीआरएफ को बुलवाया। एसडीआरएफ दोनों बच्चों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

विंध्याचल थाने के रैपुरी गांव निवासी विजय शंकर कन्नौजिया मुंबई में परिवार के साथ रहते हैं। वे अपने छोटे भाई सूरज कुमार की 23 नवंबर को शादी में शामिल होने के लिए दो दिन पहले ही परिवार के साथ घर आए हैं। शनिवार को सुबह विजय शंकर ने अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी को गंगा में स्नान के लिए मना किया था। विजय शंकर अपनी दो बहनों के साथ पुत्री नंदिनी (14) व पुत्र नीरज कुमार (13) को लेकर गंगा में स्नान करने नीबी गहरवार के बंगला घाट गए थे। वे पुत्री नंदिनी व पुत्र नीरज कुमार को गंगा में किनारे स्नान करने और गहरे पानी में न जाने की हिदायत देकर घाट पर मोबाइल फोन देखने लगे। कुछ देर बाद नजर पड़ी तो पुत्री गंगा नदी में नहीं दिखी। पुत्र कुछ दूर दिखाई दिया। उसने शोर मचाया। उसे तैरना नहीं आता था, इसलिए वह कुछ नहीं कर सका। तब तक दोनों बच्चे डूब गए। घाट पर कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पीआरवी व विंध्याचल पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कराने के साथ ही एसडीआरएफ को बुलवाया। दोपहर दो बजे पहुंची एसडीआएफ बच्चों की तलाश में जुटी है। विजय शंकर से नंदिनी व नीरज कुमार दो ही संतान हैं। विंध्याचल थानाध्यक्ष चंद्र प्रकाश पांडेय ने बताया कि दो सगे भाई-बहन गंगा नदी में स्नान के दौरान डूब गए। उनकी तलाश कराई जा रही है।
उधर, विंध्याचल के रैपुरी गांव में विजय शंकर कन्नौजिया अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर मुंबई में भाई की शादी में शामिल होने के लिए आए हुए हैं। 23 नवंबर को शादी है। विजय शंकर के बच्चे भी चाचा सूरज कुमार की शादी में शामिल होने को लेकर खुश थे। अब शादी वाले घर में कोहराम मचा है। विजय शंकर से एक पुत्र और एक पुत्री हैं। दोनों के डूबने से मां लक्ष्मी देवी रो-रोकर बेसुध हो जा रही हैं। पिता विजय शंकर रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें