फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल देख किसान चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मौसम का मिजाज बृहस्पतिवार को फिर बिगड़ते देख किसानों के होश उड़ गए। आंधी व पानी की आशंका से दिनभर किसान सहमे रहे। मौसम के रुख को देखकर किसान फसलों की कटाई व मड़ाई में दिन भर जुटे रहे।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह हुई बूदाबांदी होने के बाद ज्यादातर किसानों ने फसलों की कटाई व मड़ाई का काम तेज कर दिया है। मजदूर न मिलने से अधिकांश मध्यम वर्गीय किसान खुद ही फसलों की कटाई में लगे हुए हैं। काम चल ही रहा था कि बृहस्पतिवार की सुबह आसमान में बादल देख किसान सहम गए। मौसम के रुख को देखते हुए थ्रेसरिंग में लगे ट्रैक्टरों की मांग बढ़ गई है। आंधी-पानी की आशंका से किसान खेतों में फैले गेहूं की फसल के बोझ तैयार करने में लगे रहे। कृषि मौसम सेवा बीएचयू के तकनीकी अधिकारी (युवा मौसम वैज्ञानिक) शिवमंगल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि आंधी-पानी की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने मौसम को देखते हुए किसानों को खेती बारी की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें