फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रोसेसिंग कराकर टमाटर, मिर्च को सुरक्षति रख सकेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान तहसील क्षेत्र के किसान टमाटर और मिर्च औने-पौने दाम पर नहीं बेचेगें। अब टमाटर का प्रोसेसिंग कराकर कई दिनों तक इसे सुरक्षित रखकर उचित मूल्य प्राप्त कर सकेंगे। उद्यान विभाग के सहयोग से मड़िहान तहसील क्षेत्र के देवरीकला में प्रगतिशील किसान जगदीश सिंह के यहां ढाई करोड़ की लागत से टमाटर प्रोसेसिंग यूनिट का निर्माण कराया गया है। इसका उद्घाटन भी हो चुका है। इस यूनिट से क्षेत्र में टमाटर और मिर्च की खेती करने वाले किसानों को फायदा होगा। टमाटर और मिर्च की अधिक उत्पादन होने पर किसान बेचने के लिए भटकते थे। वे अपनी उपज को औने-पौने दाम में बेच देते थे। यूनिट से किसानों को उपज का पूरा दाम मिलेगा। मिर्जापुर। जिला उद्यान अधिकारी के मुताबिक टमाटर प्रोसेसिंग यूनिट की क्षमता 10 क्विंटल प्रति घंटा है। इसमें टमाटर सॉस, केचप, प्यूरी, तरह-तरह मिर्च के अचार, चिली सॉस आदि का निर्माण शुररू हो चुका है। इसमें टमाटर वाॅशिंग मशीन, पल्पर, स्टोरेज टैंक तथा पैकिंग आदि की व्यवस्था है। उद्यान अधिकारी ने बताया केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल की पहल पर नरायनपुर ब्लाक में मोमफली प्रोसेसिंग यूनिट का निर्माण प्रस्तावित है। जिसका एक, दो माह में निर्माण पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


-मेवाराम, जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि राजगढ़ और सीखड़ ब्लाॅक क्षेत्र टमाटर और मिर्च की खेती के लिए प्रसिद्ध है। अधिक पैदावार होने से किसानों को उपज का वाजिब मूल्य नहीं मिल पाता था। हताशा में वे औने-पौने दाम में अपनी उपज बिचौलिए को बेच देते थे। अब ऐसा नहींं होगा। अब किसान यूनिट में टमाटर का प्रोसेसिंग कराकर कई दिनों तक सुरक्षित रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें