फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के छह विकास खंडों में बनेगा किसान कल्याण केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के किसानों के लिए खुशखबरी है। उनको विभिन्न कार्यों के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए जिले के सभी विकास खंडों पर बहुउद्देश्यीय किसान कल्याण केंद्र की स्थापना की जाएगी। 12 में से अभी छह विकास खंडों के लिए यह प्रस्ताव भेजा गया है। फिलहाल सभी में योजना शुरू हो रही है। अभी तक मात्र एक कल्याण केंद्र बन सका है, तीन निर्माणाधीन हैं।
विज्ञापन

किसान कल्याण केंद्रों पर किसानों को बीज, खाद, बीजों की सुरक्षा के लिए दवा व अन्य सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए किसानों को भटकना नहीं पड़ेगा। कृषि विभाग की ओर से तैनात कर्मचारी उनकी समस्याओं का समाधान करेगा। कल्याण केंद्र प्रत्येक कार्य दिवस में कार्य करेगा और किसानों की सहायता करेगा। प्रत्येक कल्याण केंद्र के लिए 80.50 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। कल्याण केंद्र में किसानों को गोष्ठी करने के लिए सभास्थल भी उपलब्ध होगा। प्रत्येक ब्लॉक में किसान कल्याण केंद्रों की स्थापना की जाएगी। इससे किसानों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। जिले में 12 केंद्र बनाने हैं। इनमें एक केंद्र जो कि सदर तहसील के खुटहां में बनाया जा रहा था, उसका निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और उसे हैंडओवर भी किया जा चुका है। यह कार्यरत है। साथ ही दो अन्य हलिया व नरायनपुर में कार्य प्रगति पर है। आधा दर्जन और केंद्रों के निर्माण को हरी झंडी मिल चुकी है। मझवां, छानबे, लालगंज, पहाड़ी, राजगढ़ व पटेहरा में किसान कल्याण केंद्र स्वीकृत हो चुका है। अब किसानों को एक ही जगह पर हर प्रकार की जानकारी और सुविधाएं मिल सकेगी। जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति का कहना है कि सिटी विकास खंड के खुटहां में बना कल्याण केंद्र क्रियाशील है। यहां पर किसानों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। तीन अन्य निर्माणाधीन हैं, जल्द शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें