फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग की शतप्रतिशत योजनाओं का लाभ उठाएं किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा ने कहा कृषि विभाग की ओर से तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जिसका समस्त किसान भाई उक्त योजनाओं शत-प्रतिशत लाभ उठाएं। कृषि उत्पादन आयुक्त मंडलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में मिर्जापुर, प्रयागराज, झांसी एवं चित्रकूटधाम मंडल को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी ने बताया कि किसानों के लिए कृषक उत्पादन संगठन का गठन करके कृषि क्षेत्र में मूल्य संवर्धन, उत्पाद की गुणवत्ता बरकरार रखते हुए उसकी मार्केटिंग सुनिश्चित की जाएं। जिससे किसानों को अपने उत्पाद का अच्छा मूल्य प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा किसान संकर धान की ऐसी प्रजाति की बुवाई करें, जिसमें चावल की टूटन कम हो और उनका विपणन आसानी से किया जा सके। साथ ही उन्होंने बताया कि बैंक किसानों का बीमा प्रीमियम की राशि की कटौती करते हुए उसे समय से बीमा कंपनी के पोर्टल पर अंकित कर दें, जिससे किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ प्राप्त हो सके। कृषि निदेशक विवेक कुमार सिंह ने खरीफ रणनीति पर विस्तृत प्रकाश डाला। कहा कि किसानों को परंपरागत खेती के साथ ही साथ दलहनी, उद्यान, मत्स्य पालन आदि गतिविधियों को खेती में सम्मिलित किया जाए। जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके। मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल योगेश्वर राम मिश्र ने बताया कि मंडल में उर्वरक के लिए रैक प्वाइंट मिर्जापुर में है। जहां से सोनभद्र और भदोही को उर्वरक भेजा जाता है। मंडलायुक्त ने सुझाव दिया कि उर्वरक मंगाने के लिए भदोही एवं सोनभद्र में एक-एक रैक प्वाइंट उपलब्ध कराए जाए। उन्होंने कहा मंडल के सभी जनपदों में बीज एवं खाद कोई कमी नहीं है। मंडलायुक्त बताया कि मिर्जापुर में टमाटर का उत्पादन अधिक मात्रा में होता है। यहां से विदेशों तक इसका निर्यात किया जाता है। यदि जिले में टमाटर की प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना कर दी जाए तो किसानों की आय में वृद्धि हो सकती है। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने छुट्टा पशुओं से निजात के लिए सोलर फेंसिंग की अनुदान पर व्यवस्था किए जाने की मांग रखी। गोष्ठी में उप कृषि निदेशक अशोक उपाध्याय ने किसानों के लिए कृषि विभाग की ओर से दी जा रही तमाम सुविधाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराया। कहा किसान योजनाओं से जुड़कर अपनी पैदावार में दुगुना इजाफा कर सकते हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग में उप निदेशक कृषि रक्षा सतीश मलिक समेत कृषि अधिकारी व किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें