फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान जैविक खेती पर दें जोर : विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि विभाग की तरफ से मझवां विकास खंड के रामापुरा सहित नौ गांवों में कृषि गोष्ठी का हुई।
विज्ञापन

इसमें मझवां की भाजपा विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने कहा कि किसान रासायनिक खाद का प्रयोग न करके जैविक खेती पर जोर दें। इससे पर्यावरण का संरक्षण होगा। गोष्ठी में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के संस्थानों, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक तथा प्रदेश सरकार के कृषि, उद्यान, गन्ना, पशुपालन, सहकारिता, रेशम, सिंचाई के अधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे।
रामपुर में मझवां विधायक ने दीप प्रज्जवलन कर गोष्ठी का उद्घाटन किया। कहा केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के हित में कई प्रयास किए जा रहे है। किसान किस तरह अपनी आमदनी को बढ़ा सकते है इस बारे में वैज्ञानिकों द्वारा नई तकनीकि जानकारी प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक विकेश कुमार कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए चलायी जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि योजना, फार्मर रजिस्ट्री, सोलर पंप, इत्यादि के बारे में बताया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. श्रीराम सिंह खरीफ सीजन में बोई जाने वाले फसलों के बारे में समसामयिक जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें