मड़िहान। अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील में धरना दिया।
मांग किया कि बारिश से नुकसान हुई फसलों के लिए किसानों को मुआवजा दिया जाए। उन्होंने एसडीएम को संबोधित पत्रक सौंपा। अतिवृष्टि से फसल क्षति के लिए राहत पैकेज की मांग, किसानों को मुफ्त बिजली की मांग, सस्ते दर पर खाद और बीज की मांग शामिल है।
पत्रक में लिखा है कि अतिवृष्टि से फसल क्षति होने के कारण किसानों को नुकसान हुआ है।
एसडीएम अनेग सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि किसानों की मांगों को जिला प्रशासन के माध्यम से उठाया जाएगा। धरने में रविशंकर, सुरेश, जगरनाथ, जयप्रकाश, कैलाश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लालगंज में कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर धरना देकर कहा कि मजदूर और वनवासी वर्ग की समस्याओं की अनदेखी हो रही है। धरने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने 21 सूत्रीय मांग पत्र डीएम को संबोधित करते हुए जॉइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह को सौंपा।
इस दौरान धर्मराज कोल, दिनेश यादव, बबलू बनवासी, रामनारायण, चंदन, देवकुमार, शिवकुमार रहे। संवाद