फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आम तोड़ते समय पेड़ से गिरकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कामापुरकला के लेहड़िया गांव में बृहस्पतिवार को आम तोड़ते समय एक किसान पेड़ से गिरकर घायल हो गया। मंडलीय अस्पताल में किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के लेहड़िया गांव निवासी रामदेव मौर्या (55) सुबह 11 बजे पेड़ पर चढ़ कर आम तोड़ रहे थे।
इसी बीच पैर फिसलने से वह नीचे गिर गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गए, जहां से मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मंडलीय अस्पताल पहुंचते ही किसान की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रामदेव आम तोड़ कर पकाना चाहते थे। थानाध्यक्ष विंध्याचल अमित कुमार प्रजापति ने बताया कि पेड़ से गिरने से किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें