फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: महाकुंभ गया परिवार, नकदी और आभूषण ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के सद्भावना नगर में शनिवार की रात सुनसान घर को चोरों ने खंगाल दिया। अलमारी का लाकर तोड़कर 35 हजार रुपये नकद और करीब डेढ़ लाख का आभूषण चोर समेट ले गए। रविवार की शाम को पीड़ित ने कटरा कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया लेकिन चोरों का सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

सद्भावना नगर निवासी आशुतोष पांडेय ने बताया कि शनिवार को सुबह अपने परिवार के साथ महाकुंभ प्रयागराज करने गए थे। घर में उनकी वृद्ध मां अकेली थी। उनको शनिवार की रात एक बजे खटर पटर की आहट सुनाई दी। लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। इस दौरान चोरों ने घर में रखी आलमारी का लाकर तोड़कर उसमें रखा 35 हजार रुपये नगद व डेढ़ लाख के आभूषण चोरी कर लिया। रविवार की सुबह मां ने फोन कर चोरी के बारे में बताया। रविवार की शाम को को महाकुंभ से घर लौटे। इसके बाद कटरा कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी कटरा कोतवाल बुद्धिसागर यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें